Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

हरियाणा

More News

सीबीआई खंगालेगी 1800 करोड़ के घोटाले के राज

Updated on Saturday, August 15, 2015 10:46 AM IST

गुडग़ांव - नौरंगपुर, नखड़ौला और मानेसर की 688 एकड़ जमीन के मामले में रियल एस्टेट डेवल्पर्स कंपनियों द्बारा की गई धांधली की जांच अब सीबीआई करेगी। सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने का फैसला लिया है। सरकार ने यह फैसला रियल एस्टेट कंपनियों और पूर्व में कांग्रेस सरकार के नेताओं के गठजोड़ की तह तक जाने के लिए लिया है। सरकार इस मामले में स्थानीय एजेंसियों से जांच करवाकर अपने दामन पर कोई दाग नहीं लगवाना चाहती।

 

संभवत: इसी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। अब जल्द ही राज्य सरकार इसकी सिफारिश कर देगी। इसके बाद सीबीआई इस जमीन को अधिग्रहण से मुक्त करने की पड़ताल शुरू करेगी। बिल्डर्स के खिलाफ एक्शन मोड़ में आई सरकार इस कार्य में पूरी तेजी बरतेगी। सूत्र बताते हैं कि सीएम कार्यालय ने उक्त सिफारिश से संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब एक दर्जन रियल एस्टेट डवल्पर्स इस कार्रवाई के दायरे में सीधे तौर पर सामने आ सकते हैं। इस क्षेत्र में डीएलएफ का भी एक प्रोजेक्ट है। हालांकि यह प्रोजेक्ट कंपनी ने यहां बाद में लांच किया है।

 

इस मामले में गुडग़ांव पुलिस ने मानेसर गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश यादव के बयान पर बृहस्पतिवार को ही एफआईआर दर्ज की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 27 अगस्त 2004 से दो अगस्त 2007 के बीच नौरंगपुर, नखड़ौला व मानेसर की 912 एकड़ जमीन के लिए सेक्शन 4 के नोटिस जारी किए थे। इसमें से 224 एकड़ जमीन यूनिटेक लिमिटेड के लिए रिलीज कर करते हुए 688 एकड़ जमीन के सेक्शन 6 के नोटिस जारी कर दिए। सेक्शन छह के नोटिस जारी होने के बाद भी इस अवधि में 300 एकड़ से अधिक जमीन बिल्डर्स ने खरीद ली और सेक्शन 9 जारी करने के बाद सारी जमीन को अधिग्रहण के दायरे से बाहर कर दिया गया।

 

ओमप्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि सेक्शन 6 के नोटिस के बाद शुरू हुआ खेल वर्ष 2007 में जमीन का अवार्ड सुनाने के बाद चरम पर पहुंच गया। मात्र 10 दिनों के अंतराल पर जमीन के रेट में 4 गुणा तक की बढ़त दर्ज की गई। राजस्व रिकार्ड के अनुसार 25 जुलाई, 2007 को जिस गांव की जमीन 45 लाख रुपये एकड़ में बिकी, ठीक 10 दिन बाद अगस्त 2007 में डेढ़ करोड़ रुपये एकड़ में बिकी। यहां यूनिटेक, एबीडब्ल्यू, डीएलएफ, मेट्रोपोलिस रिटेलर्स, मेट्रोपोलिस इंफ्रास्ट्रक्चर, एंजीक्ल्यू रिटेलर्स सहित 12 से अधिक कंपनी ने लगभग सारी जमीन खरीदकर इस पर अपने प्रोजेक्ट के लाइसेंस ले लिए थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X