बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए अर्ध सैनिक बलों के साथ कुल 1,55,073 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है जिनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं 55,902 राज्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।