Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

नयनतारा के बाद अशोक वाजपेयी ने भी लौटाया अवार्ड

Updated on Thursday, October 08, 2015 10:42 AM IST

नई दिल्ली -देश की सांस्कृतिक विविधता पर पैदा हुए खतरे को लेकर नाराजगी जताते हुए जाने-माने साहित्यकार अशोक वाजपेयी ने भी साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिया है। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के पूर्व प्रमुख अशोक वाजपेयी का कहना है कि भारत की सांस्कृतिक विरासत पर जिस शातिराना तरीके से हमले हो रहे हैं, उसे देखते हुए अब लेखकों के लिए स्टैंड लेने का वक्त आ गया है।

 

इससे पहले मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की भानजी नयनतारा सहगल ने भी साहित्य अकादमी अवार्ड लौटा दिया था। मशहूर कवि अशोक वाजपेयी ने दादरी में बीफ की अफवाह फैलने के बाद अखलाक की हत्या की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमारे पीएम लाखों लोगों को संबोधित करते हैं। बहुत वाकपटु हैं। कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं, लेकिन संस्कृति पर हो रहे हमलों को लेकर वह चुप क्यों हैं? पीएम कुछ क्यों नहीं बोलते? निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है, लेखकों को मारा जा रहा है, उनके मंत्री भडक़ाऊ बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन पीएम चुप हैं।

 

देश की गंगा-जमुनी तहजीब की तरफ इशारा करते हुए वाजपेयी ने कहा कि यह देश बहुवचन है और बहुवचन ही रहेगा। अवार्ड लौटाने पर उन्होंने कहा कि जब नयनतारा सहगल इस मामले में सख्त कदम उठा सकती हैं तो हिंदी के लेखकों को भी उनका समर्थन करने की जरूरत है। वाजपेयी को उनकी कविताओं के लिए साल 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। मंगलवार को साहित्य अकादमी अवार्ड लौटाने वाली नयनतारा सहगल ने देश के तर्कबुद्धिवादी विचारकों और लेखकों की हत्याओं पर नाराजगी जताई थी।

 

उन्होंने कहा कि साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी, अंधविश्वासों के विरुद्ध अभियान चलाने वाले नरेंद्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे की हत्या कर दी गई। एक अन्य लेखक को धमकियां मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि अब अगला नंबर उसका है। उन्होंने आगे कहा कि अंधविश्वास के खिलाफ बोलने वाले लोगों की हत्या कर दी जाती है। अब जो इसका विरोध कर रहे हैं, वे डरे-सहमे हैं। मैं इन सब लोगों के समर्थन में अपना साहित्य अकादमी अवार्ड लौटा रही हूं। नयनतारा को उनके नॉवेल रिच लाइक अस के लिए 1986 में साहित्य अकादमी अवार्ड दिया गया था।

 

अब तक साहित्य अकादमी पुरस्कार वापस करने वालों में अशोक वाजपेयी, नयनतारा सहगल, उदय प्रकाश, वीरान्ना माडीवलार, टी सतीश जावरे गौड़ा, संगामेश मेनासिखानी, हनुमंत हालीगेरी, श्रीदेवी वी अलूर, चिदानंद शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X