नई दिल्ली - मोदी सरकार ने दुर्गापूजा और दिवाली से पहले रेलवे कर्मियों को खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार ने वित्तीय संकट के बावजूद रेलकर्मियों को चालू वित्त वर्ष 2014-15 के लिए 78 दिन का बोनस देने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान से रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। करीब 12 लाख कर्मियों को इस महीने 8897 करोड़ रुपए बोनस के रूप में दिए जाएंगे।