समांजवादी पार्टी के नेता आज़म खान ने दादरी मामले को दूसरी बाबरी मस्जिद तोड़ने जैसा बताते हुए मामले को तूल दे दिया है.
आजम ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया कि उन्होंने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखी है। यूएन को लिखे खत में आजम ने मुसलमानों के खौफ में जीने की बात उठाई हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ) और मुसलमानों के अधिकारों को बताएं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाएंगे।
उन्होने कहा कि इस बार के बिहार चुनाव में विकास मुद्दा नहीं है, बल्कि मुद्दा बीफ यानी गोमांस को बनाया जा रहा है। यूपी के दादरी अफवाह पर कत्लेआम हो जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी विदेशों में एकता का गुणगान करते है। लेकिन देश की जमीनी हकीकत कुछ और है। आजम ने आरोप लगाया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश की जा रही है। बीजेपी के लिए मैं एक आइटम हूं। लेकिन मेरे नाम पर बीजेपी की दुकान नहीं चलेगी।
इससे पहले कल के बयान पर आजम ने कहा था कि हिम्मत है तो बीफ बेचने वाले होटलों को बाबरी मस्जिद की तरह तोड़ दो। आजम खान ने एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गोभक्त आज के बाद किसी भी होटल के मेन्यू में बीफ की कीमत न लिखने दें। अगर ऐसा होता है तो सभी पांच सितारा होटलों को तोड़ दिया जाए जैसे बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था।