Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार में पहले चरण का मतदान आज

Updated on Monday, October 12, 2015 12:55 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत दस जिलों के कुल 49 विधानसभा क्षेत्रों में में आज मतदान हो रहा है. मतदान को देखते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. अभी तक बीस प्रतिशत मतदान होने का समाचार है. 

पहले चरण के तहत समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और जमूई जिलों के 49 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से जारी इस मतदान में सुबह दस बजे तक 20.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है।

समस्तीपुर जिले में 19.89 प्रतिशत, बेगूसराय में 21.08 प्रतिशत, खगड़िया में 19.28 प्रतिशत, भागलपुर में 18.95 प्रतिशत, बांका में 21.67 प्रतिशत, मुंगेर में 18.11 प्रतिशत, लखीसराय में 21.59 प्रतिशत, शेखपुरा में 18.74 प्रतिशत, नवादा में 19.29 प्रतिशत और जमूई जिले में 23.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

इस बीच, मुंगेर जिले में अपने दस्ते के साथ चुनावी गश्त कर रहे सीआरपीएफ कमांडेंट पी के मिश्र और उनके अंगरक्षक जवान मंटू कुमार आज सुबह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। मुंगेर के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए मिश्र ने बताया धरहरा-कुंवरपुर मार्ग से गुजरते समय उनकी मोटरसाइकिल अचानक सामने आ गए एक पशु को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे वह और उनके अंगरक्षक जवान मंटू कुमार घायल हो गए।

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए अर्ध सैनिक बलों के साथ कुल 1,55,073 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है जिनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बल एवं 55,902 राज्य पुलिस कर्मी शामिल हैं। जिन इलाकों में आज मतदान जारी है वहां हवाई निगरानी के लिए 5 हेलीकॉप्टरों और ड्रोन की मदद ली जा रही है और पहाड़ी इलाके में निगरानी के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ दियारा इलाके में 33 मोटरयुक्त नौकाओं के जरिए गश्त की जा रही है।

चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखने तथा निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए 49 सामान्य पर्यवेक्षक, 18 एक्पेंडिंग आब्जर्वर, दस-दस पुलिस एवं जागरुकता पर्यवेक्षक एवं 2600 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती के साथ 935 वीडियो कैमरा, 339 एंड्रायड मोबाइल, 576 लाइव वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है तथा मतदान के लिए बनाए गए 13,212 मतदान केंद्रों पर 63624 मतदानकर्मियों की तैनाती की गयी है।

चुनाव के लिए 13,212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 7384 संवेदनशील, 2255 नक्सल प्रभावित इलाके में पडते हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए कुल 13,212 कंट्रोल यूनिट और 14413 बैलेट यूनिट, 2,141 वीवीपैट्स की व्यवस्था की गयी है। प्रथम चरण में कुल ।,35,72,339 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें ।,35,55,260 सामान्य मतदाता और 17,079 सेवा मतदाता हैं। सामान्य मतदाताओं में 72,37,253 पुरुष, 63,17,602 महिला और 405 ट्रांस जेंडर हैं। मतदाताओं के दृष्टिकोण से इन 49 विधानसभा क्षेत्रों में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र सबसे बडा और बरबिघा सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से इन 49 विधानसभा क्षेत्रों में चकाई सबसे बडा और भागलपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा है।

प्रथम चरण में भाग्य आजमा रहे 583 उम्मीदवारों में 54 महिलाएं हैं। समस्तीपुर, मोरवा, मोहिद्दीनगर, रोसडा, बछवाडा, बेगूसराय, खगडिया, परबत्ता, बिहपुर, अमरपुर, धोरैया, कटोरिया, गोविंदपुर और चकाई में एक से अधिक महिला उम्मीदवार हैं। समस्तीपुर जिला के मोरवा और मोहिद्दीनगर विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक और नवादा जिला के वारसलिगंज में सबसे कम उम्मीदवार हैं। बिहार में बसपा का कोई खास जनाधार नहीं है लेकिन इस पार्टी ने प्रथम चरण की इन 49 सीटों पर सबसे अधिक 41 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X