मुबंई - अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन के पीछे एक बाघ पड़ गया और इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को दी है। दरअसल, यह वाकया मुंबई के बोरिवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क का है, जहां चार किलोमीटर तक उस बाघ ने उनका पीछा किया।
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, मुंबई शहर के बीचोंबीच चार किलोमीटर तक बाघ ने मेरा पीछा किया। क्या अनुभव था! दरअसल, इस पार्क में वाइल्ड लाइफ वीकली सेलिब्रेशन चल रहा था, जहां अमिताभ टाइगर एंबेसेडर के रूप में वहां पहुंचे थे।