नई दिल्ली - नस में खून का थक्का जमने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए गए पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की स्थिति सामान्य बनी हुई है। सिद्धू को डीप वेन थ्रोंबोसिस (डीवीटी) की समस्या हो गई है, जिस वजह से एक नस में खून के थक्के जमा होने से इसका बहाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।
अगर इसका इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह बीमारी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इसका लक्षण सूजन और दर्द होना है, जो अकसर पांव में होता है। सिद्धू को राजधानी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाहर प्रशंसकों ने अपने चहेते पूर्व क्रिकेटर की झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए। सलामती के लिए दुआ और शुभकामनाओं के संदेश भी भेजे जा रहें हैं। भीड के कारण पुलिस बल तैनात किया गया हैं।