नई दिल्ली - होंडा मोटरसाइकिल ऐंड स्कूटर इंडिया ने बिक्री के मामले में भारतीय दोपहिया वाहन उद्योग में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की स्कूटी एक्टिवा मार्च, 2015 में सबसे अधिक बिकने वाला वाहन रहा। कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, बीते माह उसने घरेलू बाजार में एक्टिवा की 2,07,270 इकाइयां बेची। कंपनी ने कहा कि एक्टिवा एकमात्र ऑटोमैटिक स्कूटी है जिसे वित्त वर्ष 2014-15 में भारत में शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाले दोपहिया वाहनों में जगह मिली है।