नई दिल्ली - कुछ सप्ताह पहले ही घोषित हुए द फास्टर एडॉप्शन एंड महिंद्रा ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स स्कीम (फेम) का नतीजा यह हुआ है कि ई2ओ कार के दाम गिर गए हैं। अब महिंद्रा ई2ओ का टी2 प्री मयम मॉडल 4.99 लाख रूपए में खरीदा जा सकता है। अब तक इस मॉडल की मुंबई में एक्स शेरूम कीमत 6.76 लाख रूपए थी। वहीं प्रीमियम टी20 क्विक2चार्ज वेरिएंट को अब 7 लाख की बजाए 5.38 लाख रूपए में खरीदा जा सकता है।
वर्तमान में ई2ओ पर यह डिस्काउंट दिल्ली व एनसीआर, कोलकाता, ग्रेटर मुंबई, बेंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और चेन्नई में लागू है। वहीं यह डिस्काउंट कुछ उन शहरों में भी मिल रहा है जहां सरकार के मुताबिक 10 लाख से ज्यादा की आबादी है। यह डिस्काउंट बैटरी की लीजिंग स्कीम पर लागू नहीं है। बैटरी लीजिंग के लिए 2999 रूपए प्रति माह ही चुकाने होंगे।