नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने आखिरकार कर्मचारियों के पैसे को शेयर बाजार में लगाने को मंजूरी दे दी है। श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को अपनी कुल संपत्ति का पांच से 15 फीसदी हिस्सा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में निवेश करने को मंजूरी दी है। इस मंजूरी के परिणामस्वरूप चालू वित्त वर्ष के दौरान स्टॉक मार्केट में तकरीबन 5000 करोड़ रुपए का निवेश ईपीएफओ के जरिए हो सकता है।
ईपीएफओ का कोष करीब छह लाख करोड़ रुपए का है। मौजूदा समय में ईपीएफओ इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश नहीं करता है। श्रम मंत्रालय ने ईपीएफओ के लिए नया इनवेस्टमेंट पैटर्न अधिसूचित किया है। इसके तहत ईपीएफओ अब ईटीएफ में अपनी कुल संपत्ति का पांच फीसदी हिस्सा निवेश कर सकता है।