Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

डीएसके बेनेल्ली 19 मार्च को लॉन्च करेगी अपनी 5 मोटरसाइकिल

Updated on Friday, March 20, 2015 10:42 AM IST

बंगलुरू - सुपरबाइक बनाने वाली प्रमुख इटालियन मोटसाइकिल निर्माता कंपनी डीएसके बेनेल्ली 19 मार्च को अपनी 5 मोटरबाइक लाइनअप के साथ भारतीय ऑटो बाजार में कदम रखने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी जो बाइक लॉन्च कर रही है वे हैं टीएनटी300ए टीएनटी600आइ, टीएनटी60जीटी, टीएनटी899 और टीएनटी1130। इन 5 मॉडल सीरीज के अलावा कंपनी 3 मोटरबाइक को इस साल के बाद लॉन्च करेगी। इन सभी मॉडल सीरीज की एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी हैं।

18 मार्च को एक अन्य मोटरबाइक कंपनी डुकाटी भी भारतीय टू व्हीलर बाजार में कदम रख रही है जिसे देखते हुए दोनों में कडा मुकाबला देखना रोचक रहेगा। इस लाइनअप का पहला मॉडल है बेनेल्ली टीएनटी 300ए इस एंट्री लेवल स्र्पोट्स बाइक में 300 सीसी का ट्विन सिलेण्डर इंजन लगा है जो अधिकतम 37बीएचपी पावर और 37एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिशन लगे हैं। अन्य फीचर्स में ड्यूल फ्रंट और सिंरियर पेटल डिस्क ब्रेक, 41एमएम फ्रंट फॉर्क, प्रिलोड व रेबोन्ड एडजेस्टमेंट सहित रियर मोनोशोक, 120/70 फ्रंट और 160/60 रियर टयूबलेस टायर के साथ लाइटवेट एल्यूमिनियम अलॉय व्हील शामिल हैं।

इस मॉडल सीरीज का सीधा मुकाबला केटीएम390डयुक और कावासार्की 250 से होगा। अगला मॉडल है बेनेल्ली टीएनटी600आइ जो एक मिड-वेट मोटरसाइकिल है। इसमें 600 सीसी का इनलाइन 4 सिलेण्डर इंजन लगा है जो अधिकतम 84बीएचपी पावर और 52एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।  इस बाइक में 120/70 फ्रंट और 180/55 रियर मेटजेलेर स्पोर्टी टायर लगे हैं। इसके अलावा, टीएनटी600आइ के कुछ के आकर्षक फीचर्स के साथ कंपनी बेनेल्ली टीएनटी600जीटी भी लेकर आ रही है। इसमें भी एक समान 600 सीसी का इनलाइन 4 सिलेण्डर इंजन लगा है, लेकिन यह बाइक आई सीरीज से ज्यादा आरामदायक, स्टाइलिश, पावरफुल और अच्छी लाइटिंग अरेंजमेंट के साथ है।

अब बात करते हैं कंपनी के टॉप एण्ड वेरिएंट स्ट्रीट-फाइअर मोटरसाइकिल के बारे में, जिसमें 899 सीसी का लिड-कूल्ड, इनलाइन 3 सिलेण्डर इंजन लगा है। मजबूत और अग्रेसिव बॉडी वाली यह बाइक 121बीएचपी पावर और 88एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। इस लाइनअप की सबसे दमदार मॉडल की बात करें तो वह है टीएनटी1130, जिसका लुक टीएनटी899 स्र्पोट्स बाइक जैसा ही है। इस मोटरसाइकिल में 1130 सीसी का पावरफुल लिड-कूल्ड इंजन लगा है जो 129बीएचपी की पावर और 110एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X