मुंबई - खराब ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजारों में देखने को मिला। लगातार 2 दिनों की अच्छी तेजी के बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी 2.25 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए। ब्लूचिप कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली।
निफ्टी, सेंसेक्स के लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार करते रहे। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, मेटल और कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।