नई दिल्ली। निसान अपना पट्रोल एसयीवू इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। हाई-ऐंड एसयूवी मार्केट में टोयोटा के लैंड क्रूजर की बादशाहत को तोडऩे के लिए निसान ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। निसान पट्रोल एसयीवू में 5.6 लीटर वी8 यूनिट जैसा पावरफुल इंजन लगा हुआ है। निसान पट्रोल में तीन गियरबॉक्स ऑप्शन मैनुअल मोड के साथ 7-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन, मैनुअल मोड के साथ 5-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन और मैनुअल मोड के साथ 6-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन।
इंडियन ऑटो मार्केट को देखते हुए निसान ने इसमें कुछ बदलाव और जरूरी चीजें जोड़ीं भी हैं। इसमें 4डब्ल्यूडी सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और 18 इंच के अलॉय वील्स भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ऐंटि-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन और ब्रेक असिस्ट जैसे स्टैंडर्ड उपकरण लगाए गए हैं। निसान पट्रोल एसयीवू की कीमत इंडिया में एक करोड़ के आस-पास रहने की संभावना है।