नई दिल्ली - मारूति सुजुकी की वेगनआर अब ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ आ चुकी है। हालांकि फिलहाल इसे इंडोनेशिया में उतारा गया है, लेकिन जल्द ही भारतीय ऑटो मार्केट में भी उतारा जा रहा है। मारूति वेगनआर के जीएस वेरियंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। वेगनआर में ऑटोमेटिग गियरबॉक्स की च्वॉयस यहां उपलब्ध स्टिंग रे एडिशन में दी जाएगी।
हालांकि इस कार में केवल इंजन संबंधी कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, यह पहले वाले 1.0 लीटर के 10 पेट्रोल इंजन के साथ ही आ रही है। मारूति वेगनआर ऑटोमेटिक की कीमत इसमे मेनुअल गियरबॉक्स वाले मॉडल से 30,000 रूपए तक ज्यादा हो सकती है। हालांकि वेगनआर मारूति की पहली हैचबैक कार नहीं जिसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया जा रहा है। इससे पहले कंपनी मारूति सिलेरियो और आल्टो के-10 के ऑटोमेटिक वर्जन लॉन्च कर चुकी है। इन कारों की जबरदस्त डिमांड बनी हुई जिसके चलते इनका वेटिंग पीरियड 1 महीने तक हो चुका है।