नई दिल्ली - निजी क्षेत्र के प्रमुख आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन केवी कामथ को उभरते विकासशील देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) देशों द्वारा स्थापित किए जा रहे 50 अरब डॉलर के न्यू डवेलपमेंट बैंक (एनडीबी ) का सोमवार को प्रमुख नियुक्त किया गया। वित्त सचिव राजीव महर्षि ने कहा कि कामथ का कार्यकाल 5 साल होगा।
एनडीबी एक साल में कारोबार शुरू कर सकता है। ब्रिक्स देशों ने पिछले साल एनडीबी स्थापित करने पर समझौता किया था। इसका मुख्यालय चीन के शंघाई में होगा। समझौते के मुताबिक भारत को बैंक का पहला अध्यक्ष नियुक्त करने का अधिकार मिला था। पिछले साल ब्राजील में ब्रिक्स देशों की बैठक के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह प्रस्ताव रखा था। जिसे पांचों सदस्य देशों ने स्वीकार कर लिया था।