मुंबई - आज के दिन की शुरुआत से ही कारोबार में तेजी रही। बाजार का ये रुख कारोबार बंद होने तक बना रहा। इसकी वजह से बीएसई का संसेक्स 479.28 अंक चढ़कर 27,490.59 पर बंद हुआ है, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.45 अंक चढ़कर 8,331.95 अंक पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में ओएनजीसी के शेयरों में 8 प्रतिशत का उछाल देखा गया। इसके बाद बजाज ऑटो सेकेंड टॉप गेनर रहा।
सिपला और एचसीएल के शेयरों में भी भारी उछाल देखने को मिले। 30 मार्च के बाद यह शेयर बाजार में सबसे ज्यादा उछाल है। बीएसई के स्मॉल कैप के शेयरों ने सबसे ज्यादा बढ़त बनायी। इनमें 2.06 प्रतिशत की बढ़त दिखाई दी। संसेक्स में जहां 1.77 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली वहीं निफ्टी में 1.84 प्रतिशत की बढ़त हुई। आज दिन का हाल भारतीय शेयर बाजार सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ खुले।