Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

रिजर्व बैंक के पर कतरने की तैयारी

Updated on Saturday, March 21, 2015 10:48 AM IST

नई दिल्ली - सरकार ने आरबीआई के पर कतरने की दिशा में सरकारी बॉन्ड्स को रेग्युलेट करने की आरबीआई की पावर छीनकर सेबी को देने की योजना बनाई है। यह माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन से टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

हालांकि, सरकार ने मुद्रा बाजार से संबंधित अन्य शक्तियों को आरबीआई के पास ही रहने देने का निर्णय लिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि अरूण जेटली का वित्त मंत्रालय रिटेल इन्वेस्टरों को आकर्षित करके बॉन्ड मार्केट को फैलाना चाह रहा है और मौद्रिक नीति के हस्तांतरण में सुधार करना चाहता है। इसलिए सरकार की इस योजना को इसी दिशा में उठाया हुआ कदम माना जा रहा है।

उम्मीद है कि नई दिल्ली में इस रविवार को होने जा रही पॉलिसी मीटिंग में इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा। इस मीटिंग में जेटली, राजन और इंडिया के स्टॉक मार्केट के रेग्युलेटर हिस्सा लेंगे।

सरकार मनी मार्केट रेग्युलेशन पावर आरबीआई से सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) को ट्रांसफर करना चाहती है, इस बात का अनुमान उस समय ही लगाया जाने लगा था जब वित्त मंत्री ने 28 फरवरी को अपने बजट भाषण में बदलाव का प्रस्ताव पेश किया था। इसे लेकर आरबीआई ने चिंता जताई है। राजन ने पिछले साल तो यहां तक कह दिया था कि मार्केट्स सुपर रेग्युलेटर बनाना पागलपन जैसा होगा। हालांकि शुरू में जब वह संयुक्त राज्य अमेरिका में जब वह एकैडमिक इकनॉमिस्ट की स्थिति में थे तो मार्केट से जुड़े सभी तरह के रेग्युलेशन को एक ही छत के नीचे लाने की वकालत की थी। लेकिन, अब मौद्रिक नीति को नियमित करने की पावर हाथ में आने का बाद उनके विचार बदल गए और इसे अत्यंत खतरनाक कदम बताया।

कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार सेबी की जिम्मेदारियों को बढ़ाने में गहरी दिलचस्पी ले रही है। उन्होंने बताया, स्पष्ट रूप से आरबीआई इसको लेकर बहुत ही चिंतित है। इस कारण उनके हाथ से एक अहम शक्ति छिन जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से सरकार को कर्ज की लागत कम करने में मदद मिलेगी और आरबीआई को महंगाई दर का लक्ष्य तय करने और सरकार को फंडिंग करने में जो हितों का टकराव हो रहा है, उसका हल निकल सकेगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि आरबीआई के हाथ से सिर्फ सरकारी बॉन्ड्स को रेग्युलेट करने की पावर लेने की ही योजना है। मुद्रा बाजार से संबंधित अन्य शक्तियां आरबीआई के पास ही रहेंगी।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X