Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

6 माह में सबसे कम हुई थोक महंगाई दर

Updated on Friday, May 15, 2015 12:33 PM IST

नई दिल्ली - देश की थोक महंगाई दर अप्रैल में विगत छह महीने में न्यूनतम नकारात्मक स्तर यानी 2.65 फीसदी रही, जो मार्च में नकारात्मक 2.33 फीसदी थी। ताजा दर से भारतीय रिजर्व बैंक को मौद्रिक नीति में थोडी और नरमी लाने की सुविधा मिल गई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर अप्रैल 2014 में 5.5 फीसदी थी। उपभोक्ता महंगाई दर भी अप्रैल में घटकर 4.87 फीसदी दर्ज की गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक थोक महंगाई दर में इस गिरावट का प्रमुख कारण खनिजों की कीमतों में 28.65 फीसदी गिरावट और ईंधन कीमतों में 13.03 फीसदी गिरावट है।

खाद्य सूचकांक के अंतर्गत आलू इस दौरान 41.14 फीसदी सस्ता हुआ। इसी तरह सब्जियां 1.32 फीसदी सस्ती हुईं और चावल 0.04 फीसदी सस्ता हुआ। इस बीच प्याज 29.97 फीसदी महंगा हो गया। इसी तरह दाल 15.38 फीसदी, फल 14.22 फीसदी और दूध 7.42 फीसदी महंगा हो गया। इनकी वजह से खाद्य महंगाई दर अप्रैल में 5.73 फीसदी रही। कच्चे तेल मूल्य में गिरावट के कारण डीजल इस बीच 14.39 फीसदी सस्ता हो गया। इसी तरह पेट्रोल 18.44 फीसदी तथा रसोई गैस 6.06 फीसदी सस्ता हुए। विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में भी अप्रैल में 0.52 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। ताजा आंकडे से उद्योग जगत में मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य दरों में कटौती की उम्मीद बढ गई है। रिजर्व बैंक दो जून 2015 को मौद्रि नीति समीक्षा की घोषणा करेगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, महंगाई दर के बेहतर परिदृश्य से भारतीय रिजर्व बैंक को आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में विकास परक नीति पर चलने की अधिक सुविधा मिली है। फिक्की की अध्यक्ष ज्योत्स्त्रा सूरी ने कहा, बेमौसम बारिश और मानसून के कमजोर रहने की संभावना के कारण महंगाई दर में थोडी वृद्धि की संभावना है। एसोचैम ने कहा कि यद्यपि थोक महंगाई दर में कमी से उपभोक्ताओं को खुशी मिल सकती है, लेकिन इसमें लगातार कमी विनिर्माण क्षेत्र के लिए कुछ चिंता पैदा कर सकती है। लंबे समय तक विनिर्माण क्षेत्र की महंगाई दर में लगातार गिरावट से क्षेत्र की मूल्य निर्धारण करने की शक्ति कमजोर होगी। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रिजर्व बैंक से आगामी समीक्षा में मुख्य दरों में कम से कम 50 आधार अंकों की कटौती की अपील की है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X