Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

National

याकूब पर बड़ी बैंच आज सुनाएगी फैसला

याकूब पर बड़ी बैंच आज सुनाएगी फैसला

नई दिल्ली - 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की फांसी टल सकती है। डेथ वारंट को गैरकानूनी बताते हुए याकूब की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर मंगलवार को जब सुनवाई हुई तो दो जजों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इस वजह से याचिका बड़ी बैंच को भेज दी गई है। फैसला अब चीफ जस्टिस को करना है। इस पर अब बुधवार को सुनवाई होगी। बता दें कि नागपुर जेल में बंद याकूब की फांसी की तारीख 30 जुलाई तय की गई है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एआर दवे और जस्टिस कुरियन जोसफ ने याकूब की याचिका पर सुनवाई की।

भारत का दावा, पाक के शकरगढ़ इलाके से आए थे आतंकी

भारत का दावा, पाक के शकरगढ़ इलाके से आए थे आतंकी

नई दिल्ली - पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में दहशतगर्दो के पाकिस्तान के आने के पक्के सबूत मिले हैं। आतंकियों से बरामद दो जीपीएस डिवाइस की जांच से खुलासा हुआ है कि आतंकी पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके से भारत आए थे। जांच में आतंकियों के लोकेशन और मूवमेंट को ट्रैक करने पर पता चला है कि तीनों आतंकवादी रविवार रात को पाकिस्तान के शकरगढ़ के निकट गहरोत गांव से हिंदोस्तानी सीमा की ओर बढ़े थे। पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए आतंकियों ने रावी नदी को पार करने के बाद भारतीय सरजमीं पर बामियाल गांव में कदम रखा था। सोमवार सुबह पंजाब में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की तस्वीर एक वीडियो फुटेज में सामने आई है।

अंतिम दर्शन के उमड़ा जन सैलाब कल होगा रामेश्वर में अंतिम संस्कार

अंतिम दर्शन के उमड़ा जन सैलाब कल होगा रामेश्वर में अंतिम संस्कार

नई दिल्ली - पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर मंगलववार को शिलांग से यहां उनके सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए अनेक गणमान्य व्यक्तियों समेत बड़ी संख्या में लोगों का तांता लग गया। इससे पूर्व डा. कलाम का पार्थिव शरीर भारतीय वायुसेना के विमान से पालम हवाई अड्डे लाए जाने पर प्रोटोकाल से हटकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का निधन

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का निधन

शिलॉन्ग – मिसाइलमैन के नाम से विख्यात पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का सोमवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन से पहले 83 वर्षीय डॉ. कलाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलॉन्ग में लेक्चर दे रहे थे। उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे बेहोश हो गए। उन्हें शिलॉन्ग के बेथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन शाम 7.45 बजे अस्पताल ने उनके निधन की घोषणा की। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. जॉन ने इस बात की पुष्टि की है। जॉन ने बताया कि 7 बजे उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

अब कृषि मंत्री के बयान पर भी सरकार को घेरेगा विपक्ष

अब कृषि मंत्री के बयान पर भी सरकार को घेरेगा विपक्ष

नयी दिल्ली - सोमवार से मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। इसमें भी हंगामा तय है। पिछले सप्ताह तक विपक्ष ललित मोदी और व्यापम मामले को लेकर विदेश मंत्री और 2 मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे पर अड़ा था। अब कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने विपक्ष को एक और मुद्दा दे दिया है। कृषि मंत्री ने किसानों की आत्महत्या के कारण पूछने पर संसद में जवाब दिया था कि इसका कारण प्रेम प्रसंग भी है। इस पर जदयू ने कहा है कि वह विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएगी। कांग्रेस भी अड़ी है।

कारगिल विजय दिवस : पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस : पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू - कारगिल विजय दिवस’ की 15 वीं सालगिरह का जश्न द्रास में रविवार से शुरू हो गया है। द्रास में कारगिल वार मेमोरियल पर सेना के जवान, अधिकारी, पूर्व सैनिक और आम लोग उन वीर सैनिकों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। दूसरी ओर, दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर रक्षा मंत्री मनोहर र्पिरकर और तीनों सेना के प्रमुखों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ाह्नट्वटर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। विजय दिवस को लेकर समारोह 20 जुलाई को ही शुरू हो गया है, लेकिन मुख्य कार्यक्रम रविवार और सोमवार को है। इस दौरान द्रास में एक पाइप बैंड और ब्रास बैंड की धुन का प्रदर्शन होगा, जिसके बाद बीिंटग रिर्टाह्म्ट समारोह होगा।

संसद की कैंटीन में मिलता रहेगा सस्ता खाना

संसद की कैंटीन में मिलता रहेगा सस्ता खाना

नई दिल्ली  - संसद की कैंटीन में रियायती दर पर भोजन पर छिड़े विवाद के बावजूद सांसदों को सस्ते दर पर ही खाना मिलता रहेगा। इससे जुड़ी संसदीय समिति ने कहा कि भोजन के मूल्य में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है। उसका तर्र्क है कि ऐसे कदम से कर्मचारी और मीडियाकर्मी प्रभावित होंगे। संसद की खाद्य प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एपी जितेंद्र रेड्डी ने कहा कि एक टीवी चैनल इस पर खूब शोरगुल मचा रहा है, जिसमें खासतौर पर सांसदों को निशाना बनाया जा रहा है। यह इस तथ्य को जाने बगैर किया जा रहा है कि सांसद इसका सबसे कम उपयोग करते हैं।

लालू यादव ने साधा निशाना कहा कालिया नाग का अवतार हैं मोदी

लालू यादव ने साधा निशाना कहा कालिया नाग का अवतार हैं मोदी

पटना  - आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर शहर के गांधी मैदान में रविवार को उपवास कार्यक्रम रखा। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार कर जमकर निशाना साधा। लालू ने कहा कि कलिया नरेंद्र मोदी का पुनर्जन्म नाग के रूप में कलियुग में हुआ है। मोदी ने पहले गुजरात को डसा। अब पूरे देश को डसने चले हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। बिहार से हम मोदी को नथुनी पहनाकर भगाएंगे। हमारी लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि हम सभी जाति के गरीबों के पक्ष में अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

डिजीटल टेक्नोलॉजी से जल्द आईटी सेक्टर में बढ़ेंगी नौकरियां

डिजीटल टेक्नोलॉजी से जल्द आईटी सेक्टर में बढ़ेंगी नौकरियां

फर्जी डिग्री घोटाले में कानून मंत्री तोमर को डेढ़ माह बाद जमानत

फर्जी डिग्री घोटाले में कानून मंत्री तोमर को डेढ़ माह बाद जमानत

कांग्रेस अध्यक्ष की थरूर को फटकार के बाद पीएम मोदी का मिला दुलार

कांग्रेस अध्यक्ष की थरूर को फटकार के बाद पीएम मोदी का मिला दुलार

उत्तराखंड में बादल फटा, तीन मकान ढहे

उत्तराखंड में बादल फटा, तीन मकान ढहे

नजीब से जंग हारी आप, फाइल मंजूरी के लिए भेजी

नजीब से जंग हारी आप, फाइल मंजूरी के लिए भेजी

दूसरे दिन भी संसद ठप्प, कांग्रेस मांगे सुषमा की बलि

दूसरे दिन भी संसद ठप्प, कांग्रेस मांगे सुषमा की बलि

महिला आयोग पद को लेकर नजीब-केजरी में फिर जंग

महिला आयोग पद को लेकर नजीब-केजरी में फिर जंग

उतर भारत में आफत बन कर बरसी बारिश

उतर भारत में आफत बन कर बरसी बारिश

व्यापम घोटाले और ललित मोदी प्रकरण को लेकर संसद में घमासान

व्यापम घोटाले और ललित मोदी प्रकरण को लेकर संसद में घमासान

स्वाति दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख

स्वाति दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख

व्यापम घोटाले का खुलासा करने वाले डाक्टर का ट्रांसफर

व्यापम घोटाले का खुलासा करने वाले डाक्टर का ट्रांसफर

मोदी ने उद्योगपतियों से नौकरी के लिए दरवाजे खोलने की अपील

मोदी ने उद्योगपतियों से नौकरी के लिए दरवाजे खोलने की अपील

सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं पंजाब के सैकड़ों गांव

सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं पंजाब के सैकड़ों गांव

कांग्रेस ने 3 पूर्व मंत्रियों को निलंबित किया

कांग्रेस ने 3 पूर्व मंत्रियों को निलंबित किया

अपशब्द बोलने पर घिरी केजरी सरकार

अपशब्द बोलने पर घिरी केजरी सरकार

उत्तर भारत में बेदद बनी बारिश, जन जीवन किया अस्त व्यस्त

उत्तर भारत में बेदद बनी बारिश, जन जीवन किया अस्त व्यस्त

पाक का सीजफायर उल्लंघन, आरोप भारत पर

पाक का सीजफायर उल्लंघन, आरोप भारत पर

Back Page 35
X