नई दिल्ली - स्वाति मालिवाल ने सोमवार को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। सुश्री मालिवाल को बरखा शुक्ला सिंह की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है। सुश्री शुक्ला का 18 जुलाई को कार्यकाल समाप्त हो गया था। सुश्री मालिवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाहकार हैं। एक सप्ताह पहले उनकी नियुक्ति की खबरें आने के बाद भाजपा, कांग्रेस और प्रशांत भूषण ने कड़ी आलोचना की थी।