नयी दिल्ली - सोमवार से मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। इसमें भी हंगामा तय है। पिछले सप्ताह तक विपक्ष ललित मोदी और व्यापम मामले को लेकर विदेश मंत्री और 2 मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे पर अड़ा था। अब कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने विपक्ष को एक और मुद्दा दे दिया है। कृषि मंत्री ने किसानों की आत्महत्या के कारण पूछने पर संसद में जवाब दिया था कि इसका कारण प्रेम प्रसंग भी है। इस पर जदयू ने कहा है कि वह विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएगी। कांग्रेस भी अड़ी है।