Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

नेशनल

More News

अंतिम दर्शन के उमड़ा जन सैलाब कल होगा रामेश्वर में अंतिम संस्कार

Updated on Wednesday, July 29, 2015 11:37 AM IST

नई दिल्ली - पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर मंगलववार को शिलांग से यहां उनके सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए अनेक गणमान्य व्यक्तियों समेत बड़ी संख्या में लोगों का तांता लग गया। इससे पूर्व डा. कलाम का पार्थिव शरीर भारतीय वायुसेना के विमान से पालम हवाई अड्डे लाए जाने पर प्रोटोकाल से हटकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

श्री मुखर्जी, श्री अंसारी तथा श्री मोदी ने बाद में डा. कलाम के आवास पर जाकर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक पुस्तिका में अपना संदेश भी लिखा। प्रधानमंत्री ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति के परिजनों से भी काफी देर बात की। पूर्व राष्ट्रपति का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देर रात तक लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। उधर, पूर्व राष्ट्रपति तथा भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम को  मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और राष्ट्र के प्रति उनकी अतुलनीय सेवाओं को याद किया गया। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही डा. कलाम को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार यानी 30 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

दोनों सदनों में सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल की तत्काल बैठक बुलाकर डा. कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। डा. कलाम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है, लेकिन किसी छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम को गुरुवार सुबह 11 बजे तमिलनाडु में उनके पैतृक गृह नगर रामेश्वरम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके पौत्र एपीजेएमके शेख सलीम ने रामेश्वरम में बताया कि केंद्र तथा तमिलनाडु सरकार से जानकारी मिली है कि पूर्व राष्ट्रपति का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर को रामेश्वरम लाया जाएगा।

 

उनके पार्थिव शरीर को रामेश्वरम में नए बस स्टैंड के निकट के मैदान में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। गुरुवार को सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X