जम्मू - कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के 3 पूर्व मंत्रियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीनता और गुटबाजी के लिए निलंबित कर दिया है। इनमें पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गुलचैन सिंह चरक भी शामिल हैं। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने आज रात कहा, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने जम्मू-कश्मीर के 3 पूर्व मंत्रियों चरक, पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री अब्दुल गनी वकील और पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज को पार्टी विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीनता और गुटबाजी के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।’