Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

नेशनल

More News

सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं पंजाब के सैकड़ों गांव

Updated on Monday, July 20, 2015 12:29 PM IST

दिल्ली - अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब पाने वाले पंजाब ने उपग्रह से संचालित देश का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर लिया है और इससे राज्य के सैकड़ों गांव जगमगा रहे हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और अगले 7 साल में 175 लाख मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन करने की केंद्र सरकार की योजना को आगे बढ़ाते हुए पंजाब ने मई में देश का पहला उपग्रह नियंत्रित सौर बिजली संयंत्र होशियारपुर जिले के लालपुर गांव में स्थापित किया है।

 

इसके साथ ही राज्य में ही एक छत पर देश का सबसे बड़ा सौर बिजली उत्पादन संयंत्र भी स्थित है और यह संयंत्र अमृतसर जिले के डेरा ब्यास में है। पंजाब सरकार का कहना है कि यह केंद्र सरकार के सौर ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। इसी का परिणाम है कि केन्द्र नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्य सरकार के अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में किए गए कार्यों को सराहा और अक्षय ऊर्जा दृष्टि से देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया है। पंजाब सरकार का दावा है कि 2022 तक 4200 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य है।

 

इस अवधि में गैर परंपरागत तरीके से कुल 5400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाना है जिसमें 300 मेगावाट कृषि कचरे, 20 मेगावाट शहरी कचरे, 200 मेगावाट पनबिजली से और शेष अन्य तरीकों से किया जाना है। सरकार का कहना है कि राज्य में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में भारी निवेशक आकर्षित हो रहा है। इसी आकर्षण को देखते हुए राज्य सरकार जल्द ही 225 मेगावाट की 24 नयी सौर ऊर्जा परियोजनाओं को शुरू करने पर विचार कर रही है। इन परियोजनाओं पर 1700 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। राज्य में सौर ऊर्जा पर 1300 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है, जिससे 184 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाए गए हैं। इसके अलावा पिछले दो वर्ष के दौरान सौर ऊर्जा से चलने वाले 105 जल पम्प भी लगाए गए हैं और 698 गांवों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल हो रहा है।

 

राज्य के अक्षय ऊर्जा मंत्री का दावा है कि पंजाब जल्द ही ‘सौर ऊर्जा’ राज्य के रूप में विकसित होगा। पिछले दिनों प्रदेश के होशियारपुर जिले के गांव लालपुर में 20 एकड़ रकबे में 35 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना के लोकार्पण के बाद उपग्रह नियंत्रित सौर बिजली संयंत्र लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा था कि राज्य में सौर ऊर्जा क्षेत्र में कई बड़े औद्योगिक घराने रुचि ले रहे हैं और यदि सौर ऊर्जा उत्पादन में उनके अनुमान के अनुरूप काम होता है तो पंजाब बिजली की समस्या से भी मुक्त हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X