Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

नेशनल

More News

महिला आयोग पद को लेकर नजीब-केजरी में फिर जंग

Updated on Thursday, July 23, 2015 16:42 PM IST

नई दिल्ली - दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच टकराव का नया दौर शुरू हो गया है। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली महिला आयोग पद पर स्वाति मलिवाल की नियुक्ति रद्द कर दी है। राजभवन के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुश्री मलिवाल की नियुक्ति के लिए पहले उपराज्यपाल से अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए इसे रद्द कर दिया गया है। सुश्री मलिवाल को बरखा शुक्ला सिंह का कार्यकाल 18 जुलाई को समाप्त होने के बाद नियुक्त किया गया था। वह हरियाणा में आम आदमी पार्टी के नेता और श्री केजरीवाल के निकट सहयोगी नवीन जयहिंद की पत्नी हैं।

 

मीडिया में उनकी नियुक्ति की खबरें आने के बाद खासा विवाद हुआ था और कांग्रेस एवं भाजपा ने श्री केजरीवाल पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। श्री केजरीवाल के पूर्व सहयोगी जाने माने वकील प्रशांत भूषण ने भी दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष पद सुश्री मलिवाल की नियुक्ति को लेकर श्री केजरीवाल की आलोचना की थी। उनका कहना था कि इस पद पर राजनीतिक लिहाज से तटस्थ व्यक्ति की नियुक्ति होनी चाहिए, लेकिन केजरीवाल सरकार उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है जिस पर कांग्रेस और भाजपा चल रही थी। इससे पहले भी दिल्ली के कार्यकारी मुख्य सचिव पर शकुंतला गैमलिन की नियुक्ति को लेकर भी श्री जंग और श्री केजरीवाल खुलकर आमने सामने थे।

 

दोनों के बीच विवाद बढऩे के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को नियुक्तियों और तबादलों को लेकर उपराज्यपाल के अधिकारों के लिए अधिसूचना जारी करनी पड़ी थी।स्वाति ने माना, नियुक्ति में मामूली मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति रद्द करने के उपराज्यपाल के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह एलजी की संवैधानिक स्थिति का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटी तकनीकी भूल है, जिसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। स्वाति की नियुक्ति के बारे में दिल्ली सरकार की घोषणा के बाद से ही एलजी और सीएम में तनातनी चल रही थी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X