जम्मू - कारगिल विजय दिवस’ की 15 वीं सालगिरह का जश्न द्रास में रविवार से शुरू हो गया है। द्रास में कारगिल वार मेमोरियल पर सेना के जवान, अधिकारी, पूर्व सैनिक और आम लोग उन वीर सैनिकों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। दूसरी ओर, दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर रक्षा मंत्री मनोहर र्पिरकर और तीनों सेना के प्रमुखों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ाह्नट्वटर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। विजय दिवस को लेकर समारोह 20 जुलाई को ही शुरू हो गया है, लेकिन मुख्य कार्यक्रम रविवार और सोमवार को है। इस दौरान द्रास में एक पाइप बैंड और ब्रास बैंड की धुन का प्रदर्शन होगा, जिसके बाद बीिंटग रिर्टाह्म्ट समारोह होगा।