Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दिया विवादास्पद बयान

सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दिया विवादास्पद बयान

वाराणसी - भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दे डाला है। आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा है कि जो लोग सूर्य नमस्कार को नहीं मानते, उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए। वह यहीं नहीं रुके और यहां तक कह डाला कि जिन्हें योग से परहेज है, उन्हें भारत की धरती को छोड़ देना चाहिए। सोमवार को ही मुस्लिम बोर्ड ने योग को लेकर आपत्ति जताई थी और कहा कि योग को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

पप्पू यादव ने बनाया अलग दल

पप्पू यादव ने बनाया अलग दल

नई दिल्ली - सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को जन अधिकार पार्टी गठित करने तथा बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की। श्री यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में नई पार्टी के गठन की घोषणा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह दलितों, शोषित, पीडि़तों और मुसलमानों की तरक्की के लिए काम करेगी।

गिलगित-बलतिस्तान में जीती शरीफ की पार्टी

गिलगित-बलतिस्तान में जीती शरीफ की पार्टी

इस्लामाबाद -पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल (एन) गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में अकेली सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। भारत ने यह कहते हुए गिलगित-बलतिस्तान में चुनाव का जोरदार विरोध किया था कि यह क्षेत्र उसका एक अभिन्न हिस्सा है और यह चुनाव इन क्षेत्रों पर ‘जबरन एवं अवैध कब्जे को छिपाने’ का पाकिस्तान का एक प्रयास है। शरीफ की पार्टी ने सोमवार को हुए चुनाव में इस क्षेत्र की 24 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की।

कानूनी शिकंजे में फंसे दिल्ली के कानून मंत्री

कानूनी शिकंजे में फंसे दिल्ली के कानून मंत्री

नई दिल्ली - फर्जी डिग्री मामले में मंगलवार को गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने तोमर को साकेत कोर्ट में पेश कर उनकी पांच दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी चार दिन की रिमांड मंजूर की। कोर्ट में पेशी से पहले तोमर की एम्स में स्वास्थ्य जांच कराई गई। उधर, कोर्ट के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष और कुमार विश्वास ने कहा कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं और इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की जाएगी।

भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर मारे उग्रवादी

भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर मारे उग्रवादी

नई दिल्ली - भारतीय सेना ने पिछले डेढ़ दशक में अपने ऊपर हुए सबसे दुर्दांत हमले का करारा जवाब देते हुए मंगलवार को भारत से लगती म्यांमार सीमा पर एक बड़ा अभियान चलाया और इस हमले में शामिल उग्रवादियों को बड़ी संख्या में मार गिराया। सेना के अतिरिक्त महानिदेशक सैन्य अभियान मेजर जनरल रणवीर सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सेना ने मंगलवार सुबह सवेरे मणिपुर और नागालैंड से लगते भारत - म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में उग्रवादियों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया। यह अभियान म्यांमार सेना को विश्वास में लेकर चलाया गया और इसमें बड़ी संख्या में उग्रवादी मारे गए हैं।

फरहान के कान्सर्ट में श्रद्धा कपूर

फरहान के कान्सर्ट में श्रद्धा कपूर

मुबंई - बालीवुड की नवोदित अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के कॉन्सर्ट का हिस्सा बन सकती हैं। वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म रॉक ऑन’ से सिंगर और एक्टर के तौर पर डेब्यू करने के बाद से फरहान अख्तर इन दोनों किरदारों को जारी रखे हुए हैं। फरहान का एक बैंड भी है जो देश के कई हिस्सों में परफॉर्म करता रहता है। इसके कॉन्सर्ट का हिस्सा अब श्रद्धा कपूर भी बन सकती है।

पालमपुर में वन रैंक-वन पेंशन के लिए रैली 12 को

पालमपुर में वन रैंक-वन पेंशन के लिए रैली 12 को

पालमपुर - पूर्व सैनिक लीग पालमपुर समान रैंक, समान पेंशन योजना को लेकर 12 जून को केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध विशाल विरोध रैली का आयोजन करेगी। लीग के प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि इसकी तैयारियों को लेकर लीग के अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री गुलेरिया ने बताया कि 12 जून को बाजार से होते हुए मिनी सचिवालय में एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा, वहीं एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री आदि को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वृक्षारोपण में भूटान ने बनाया विश्व रिकार्ड

वृक्षारोपण में भूटान ने बनाया विश्व रिकार्ड

थिम्पू - भूटान में 100 लोगों ने एक घंटे में 49672 पौधों का रोपण करके वृक्षारोपण का नया विश्वरिकार्ड बनाया है। इससे पहले 2011 में आसाम में सेना के 100 जवानों ने एक घंटे में 40885 वृक्षों का रोपण करके रिकार्ड बनाया था। भूटान पर्यटन के प्रवक्ता ने बताया कि यह वृक्षारोपण भूटान के चौथे राजा जिम्मे सिंगपे वांगचुक की 60 वीं जयंती के अवसर पर किया गया है।

भारत को संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष ईकाई का सदस्य बनाया जाना चाहिए: मोदी

भारत को संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष ईकाई का सदस्य बनाया जाना चाहिए: मोदी

हीरो ग्रुप मोहाली में बनाएगा नई हीरो होम्स परियोजना

हीरो ग्रुप मोहाली में बनाएगा नई हीरो होम्स परियोजना

मोरक्को के समुद्र में 11 एथलीट डूबे

मोरक्को के समुद्र में 11 एथलीट डूबे

आम आदमी पार्टी पंजाब’ का गठन

आम आदमी पार्टी पंजाब’ का गठन

हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा पांच सितंबर से

हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा पांच सितंबर से

सिर्फ एक रूपए की आर्कषक ईएमआई पर मिलेगी स्कोडा कार

सिर्फ एक रूपए की आर्कषक ईएमआई पर मिलेगी स्कोडा कार

क्वीन नहीं करेंगी सलमान के साथ काम

क्वीन नहीं करेंगी सलमान के साथ काम

मीरा-शाहिद की शादी पर अभी भी सस्पेंस

मीरा-शाहिद की शादी पर अभी भी सस्पेंस

सानिया - हिंगिस ने गंवाया नंबर वन का ताज

सानिया - हिंगिस ने गंवाया नंबर वन का ताज

कोहली की अगुवाई में बांग्लादेश से निपटने को तैयार टीम इंडिया

कोहली की अगुवाई में बांग्लादेश से निपटने को तैयार टीम इंडिया

अमरीका में नहीं थमा अश्वेतों पर पुलिस का अत्याचार

अमरीका में नहीं थमा अश्वेतों पर पुलिस का अत्याचार

मणिपुर सैन्य हमले में शक की सुई चीन पर

मणिपुर सैन्य हमले में शक की सुई चीन पर

सभी नूडल्स-पास्ता की होगी अब सरकारी जांच

सभी नूडल्स-पास्ता की होगी अब सरकारी जांच

बिहार में नीतीश सीएम के सांझे उम्मीदवार: लालू प्रसाद यादव

बिहार में नीतीश सीएम के सांझे उम्मीदवार: लालू प्रसाद यादव

अरुणाचल में सेना के शिविर पर हमला

अरुणाचल में सेना के शिविर पर हमला

बहरीन में भी मैगी पर लगा प्रतिबंध

बहरीन में भी मैगी पर लगा प्रतिबंध

सऊदी अरब के हमले में 45 की मौत

सऊदी अरब के हमले में 45 की मौत

Back Page 181
X