Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा पांच सितंबर से

Updated on Tuesday, June 09, 2015 14:33 PM IST

भरमौर - प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा इस मर्तबा पांच सिंतबर से बीस सिंतबर तक चलेगी। यात्रा के प्रबंधों को लेकर सोमवार को उपमंडल मुख्यालय भरमौर में प्रशासन की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक का भी आयोजन हुआ है। इसमें समस्त विभागों को 15 जुलाई तक यात्रा से संबंधित तमाम प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही पुलिस विभाग को लूणा से हडसर तक की सडक़ के हिस्से में ब्लैक स्पॉट चिन्हित करें और पीडब्ल्यूडी को इन्हें यात्रा से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए है।

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक एडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कंवर ने यह निर्देश जारी किए है। कार्यवाहक एडीएम ने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि ट्रस्ट के अधीन इस मर्तबा मणिमहेश यात्रा का आयोजन किया जाए। अगर प्रशासन इसमें कामयाब रहता है तो इस बार यात्रा जल्द भी आरंभ हो सकती है। बैठक में एडीएम ने पुलिस विभाग को संबंधित सडक़ पर ब्लैक स्पॉट चिहिन्त करने को कहा है, जबकि लोक निर्माण विभाग को इन्हें समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चिन्हित स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने को भी कहा है।

 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि यात्रा के आरंभ होने से पूर्व ही डल झील, गौरी कुंड में स्थायी शौचालयों का निर्माण करें। साथ ही अस्थायी शौचालय भी बनाए। बैठक में यात्रा को हडसर से यमकुंड-दुनाली के रास्ते भी आरंभ करने पर विचार-विमर्श किया गया है और खच्चरों के लिए भी इस रास्ते से भेजने पर चर्चा की गई है। एडीएम ने कहा कि यात्रा के दौरान मादक द्रव्यों तथा शराब पर पूर्णतर्या प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सफाई व्यवस्था पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा को आठ सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा।

 

प्रत्येक सेक्टर अधिकारी को कंट्रोल रूम और दूरसंचार सुविधा के लिए डब्ल्यूएलएल स्थापित किए जाएंगे। डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इस मर्तबा प्रशासन लंगर के लिए प्लॉट तैयार करके देगा और इनकी बाकायदा नंबरिंग होगी। कार्यवाहक एडीएम ने कहा कि प्रयास है कि ट्रस्ट के अधीन इस मर्तबा मणिमहेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X