सना - यमन की राजधानी में आज तडक़े विद्रोही नीत सैन्य बल मुख्यालय पर सउदी अरब नीत हवाई हमले में 20 आम नागरिकों सहित कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि मध्य सना के पास तहरीर आवासीय परिसर स्थित मुख्यालय पर चार हमलों में कम से कम 20 आम नागरिक तथा 25 सैनिक और अधिकारी मारे गये। चश्मदीदों ने कहा कि हमले जिस आवासीय परिसर में हुए उसके पांच घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गये।
विद्रोही नियंत्रित सबा न्यूज एजेंसी ने कहा कि 44 लोगों की मौत हुई तथा सौ से अधिक घायल हुए जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सऊदी नीत गठबंधन के युद्धक विमानों ने आज हुथी शिया विद्रोहियों तथा पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के करीबी बल के स्थानों पर कई हमले किये।