राबात - मोरक्को की राजधानी राबात के एक समुद्रतट पर रविवार को 11 युवा एथलीटों के डूबने की खबर है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक डूबने वाले एथलीट नजदीकी शबर बेन स्लीमेन में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे और घूमने के लिए राबात पहुंचे थे। डूबने वाले एथलीटों की उम्र 12 से 17 साल के बीच बताई जा रही है।
स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि खोज अभियान में दो हेलीकॉप्टर और कई नौकाओं को तैनात किया गया, जिसके बाद छह शव बरामद किए जा सके। दो एथलीटों को डूबने से बचा लिया गया। अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है।