लुधियाना - आम आदमी पार्टी (आप) से अलग हुए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण द्वारा ‘स्वराज संवाद’ नामक संगठन के बाद पार्टी के एक तीसरे गुट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से तंग आकर ‘आम आदमी पार्टी पंजाब’ का गठन करके उसके प्रधान व महामंत्री की घोषणा कर दी।
इस नयी ‘आम’ का जन्म स्थानीय सर्कट हाऊस में हुआ। अपने आपको पार्टी के पहले कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले अनुमानित 250 व्यक्ति जिनमें महिलायें भी शामिल थीं, यहां एकत्रित हुए और उन्होंने नयी पार्टी का गठन करके गुरमेल सिंह मलसियां और राजपाल सिंह को क्रमश: प्रधान व महामंत्री भी चुन लिया।