मुबंई - बालीवुड में पिछले कई दिनों अभिनेता शाहिद कपूर खबरों की सुर्खियों में बने हुए हैं, कभी एआईबीए को लेकर तो कभी मीरा के साथ शादी को लेकर, वहीं कल तक वह आइफा अवार्ड को लेकर चर्चा का विषय बने रहे। बताते चलें कि फिलहाल शाहिद अपनी शादी को लेकर चर्चा में तो हैं लेकिन निगेटिव खबर को लेकर। दरअसल, अब तक उनकी शादी को लेकर खबरें आ रही थीं कि 10 जून को उनकी शादी है, लेकिन अब खबर है कि शाहिद और मीरा दोनों की इस खबर पर कुछ नहीं बोल रहे है।
जी हां, हाल ही मलेशिया में आयोजित हुए आइफा सेलिब्रेशन में जब पत्रकारों ने उनकी शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ अजीब तरह का जवाब दिया, उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा उनकी शादी की तारीख मीडिया को पता है। अब ऐसे गोलमोल जवाब से तो यही लगता है कि फिलहाल शाहिद शादी नहीं कर रहे है। इतना ही नहीं इस खबर को शाहिद की मंगेतर मीरा यादव ने भी खारिज किया है। सूत्रों के मुताबिक थर्ड ईयर की स्टूडेंट मीरा राजपूत ने शाहिद से शादी की खबरों को अफवाह बताया है, उन्होंने कहा कि वह शाहिद से शादी नहीं कर रही है, अब तक की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
हालांकि इस बात की जानकारी मीरा के हवाले से उनकी क्लासमेट ने दी है। मीरा की दोस्त ने बताया कि शाहिद कपूर उनसे 11 साल बड़े हैं उनके साथ न तो वे डेटिंग कर रही हैं और न ही उनसे शादी करने जा रही हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि शाहिद और मीरा गुपचुप तरीके से जनवरी में सगाई कर चुके हैं और इस साल दिसंबर में दोनों शादी भी कर लेंगे। शाहिद कपूर की शादी के लिए उनके फैन्स भी काफी उत्साहित थे, लेकिन अभी आलम ये है कि उनकी शादी के अब तक कार्ड भी नहीं छपे हैं।