थिम्पू - भूटान में 100 लोगों ने एक घंटे में 49672 पौधों का रोपण करके वृक्षारोपण का नया विश्वरिकार्ड बनाया है। इससे पहले 2011 में आसाम में सेना के 100 जवानों ने एक घंटे में 40885 वृक्षों का रोपण करके रिकार्ड बनाया था। भूटान पर्यटन के प्रवक्ता ने बताया कि यह वृक्षारोपण भूटान के चौथे राजा जिम्मे सिंगपे वांगचुक की 60 वीं जयंती के अवसर पर किया गया है।
उन्हें वैश्विक स्तर पर पर्यावरण का चैम्पियन माना जाता है। भूटान के चौथे राजा राज्याभिषेक एवं सामाजक वानिकी दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।