काठमांडू - नेपाल में रविवार को भूकंप के दो मध्य झटके महसूस किए गए। करीब सात हफ्ते पहले हिमलयी राष्ट्र के इतिहास का सबसे बदतर जलजला आया था, जिसमें 9000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, सुबह छह बजे 4.2 तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र नुवाकोट जिला में था। एक अन्य 4.1 तव्रीता का झटका दोपहर तीन बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र दोलखा जिले में था। नेपाल में 25 अप्रैल को आए जलजले के बाद चार या इससे ज्यादा तीव्रता वाले के भूकंप के झटकों की संख्या 316 पहुंच गई है।