Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

राजपथ पर इतिहास रचने के लिए तैयार है भारत

Updated on Monday, June 15, 2015 14:04 PM IST

नई दिल्ली - भारत के इतिहास में 21 जून की तिथि स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने जा रही है, जब राजपथ के दोनों तरफ फैले विशाल लॉन में हजारों लोग खुले आसमान के नीचे दुनिया के सबसे बड़े योग शिविर में हिस्सा लेंगे। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के और इसे निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सरकारी मशीनरी दिन-रात काम कर रही है। बारिश की आशंका, सुरक्षा तामझाम और यातायात की दिक्कतों के बावजूद भारी संख्या में लोगों के सुबह छह बजे राजपथ पर पहुंचने की संभावना है।

 

अगले रविवार की सुबह पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर लगी होंगी, क्योंकि दुनिया को योग का तोहफा इसी देश की देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में साक्षात्कार में कहा था कि हर भारतीय के लिए यह गर्व का विषय होना चाहिए कि भारत ने ही संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को 177 देशों ने अपना समर्थन दिया जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहली बार हुआ। यह प्रस्ताव मात्र 100 दिन में पारित हो गया था।

 

श्री मोदी ने अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में गत 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की 69वीं बैठक को संबोधित किया था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से योग दिवस मनाने का आग्रह किया था। 11 दिसंबर को 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी, जबकि रिकार्ड 177 देशों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। इनमें से 47 देश इस प्रस्ताव के सह प्रस्तावक थे। कुल 176 देशों में लोगों के 21 जून को योग से जुडऩे की संभावना है। विदेशों में भारतीय मिशन इस कार्यक्रम में समन्वय कर रहे हैं।

 

दुनिया के छह महाद्वीपों में स्थित 250 शहरों में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। भारत में इस अभियान की अगवाई खुद प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। राजपथ पर उनके साथ 35 हजार योगी योग करते नजर आएंगे। न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रीमती स्वराज का कहना है कि देश के 650 जिलों और दुनिया के 193 देशों में से 192 में लोग योग शिविरों में हिस्सा लेंगे। इनमें केवल यमन ही अपवाद है जहां घरेलू युद्ध के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि यमन में हमारे दूतावास को जिबूती हस्तांतरित कर दिया गया है और यही वजह है कि एक देश इससे वंचित रह जाएगा। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों को कॉफी टेबल बुक की 7000 प्रतियां और योग पर आधारित 19000 संदर्भ पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। सूत्रों ने संकेत दिया है कि करीब 30000 स्वयंसेवक राजपथ पर होने वाले मुख्य आयोजन में हिस्सा लेंगे, जिनमें कई योग गुरुओं के शिष्य भी शामिल होंगे। इस दौरान जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी हवाई हमले से बचने के लिए भारतीय वायुसेना भी चौकस रहेगी। सूत्रों का कहना है कि इस आयोजन के लिए गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तरह सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X