नई दिल्ली - दूरसंचार सेवा देने वाली सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपभोक्ताओं के लिए सोमवार से पूरे देश में रोमिंग फ्री हो जाएगी। कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोग पूरे देश में रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल पर लगने वाले शुल्क को समाप्त करने जा रहे हैं।