Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

धड़ले से भारत की मैगी खा रहा पाक

Updated on Monday, June 15, 2015 14:05 PM IST

इस्लामाबाद - तमाम विवाद और बैन की खबरों के बीच पाकिस्तान में अभी भी भारत में बनी मैगी का बाजार बदस्तूर चल रहा है। खुदरा व्यापारियों ने कहा कि भारत में बनी मैगी नूडल्स में निर्धारित मात्रा से अधिक सीसा मिलने की खबर पर उपभोक्ताओं की तरफ से नकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने के कारण इसकी बिक्री जारी है। गौरतलब है कि भारत में पांच जून को नेस्ले मैगी नूडल्स की बिक्री पर उस वक्त प्रतिबंध लगा दिया गया, जब उसके पैकेट में सीमा से अधिक सीसा पाया गया। कंपनी ने भी अपने उत्पाद बाजार से वापस ले लिए।

 

पाकिस्तान के एक विक्रेता ने कहा कि भारत में क्या हुआ? हम नहीं जानते। यहां उपभोक्ताओं ने लोकप्रिय स्नैक्स की खरीद पर कोई विरोध नहीं जताया हैद्ध हम वितरकों को मैगी के आर्डर सामान्य तौर पर दे रहे हैं। कराची स्थित विक्रेता ने हालांकि कहा कि मैगी नूडल्स के वितरक दुकानदारों को बता रहे हैं कि पाकिस्तान में बेचा जा रहा उत्पाद सुरक्षित है। कुछ खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि नेस्ले पाकिस्तान भी समान उत्पाद यहां बेच रहा हैद्ध इस बीच, नेस्ले पाकिस्तान ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मैगी नूडल्स पूरी तरह सुरक्षित है और पिछले 30 वर्षों से इस पर भरोसा कायम हैद्ध उपभोक्ताओं का विश्वास और हमारा उत्पाद हमारी पहली प्राथमिकता है।

 

दुर्भाग्यवश, भारत में इस उत्पाद को लेकर हालिया गतिविधि और चिंता ने उपभोक्ताओं के लिए भ्रम की स्थिति पैदा की है, इस वजह से उत्पाद सुरक्षित होने के बावजूद नेस्ले इंडिया ने बाजार से अपने उत्पाद हटाने का फैसला किया।मुल्तान में बनाई गई है मैगीनेस्ले पाकिस्तान भारत से मैगी का आयात नहीं करता। नेस्ले पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान में बेचा गया मैगी उत्पाद मुल्तान स्थित हमारे कबीरवाला कारखाने में बनाया गया है पाकिस्तान में मैगी उत्पाद सुरक्षित है। पाकिस्तान में उत्पाद सुरक्षित और पाकिस्तान निर्मित है। वेबसाइट ने दावा किया है कि नेस्ले पाकिस्तान नियमित रूप से अपने उत्पाद की जांच कराता है। उपभोक्ताओं को यह भरोसा दिलाया जा सकता है कि हमारे उत्पाद खाने में सुरक्षित हैं।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X