नई दिल्ली - ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने के बाद इस दल में शामिल होने की घोषणा की। बताया जाता है कि भाजपा नेतृत्व ने उनके पार्टी में शामिल होने को स्वीकार कर लिया है, लेकिन इसकी औपचारिकताएं बाद में भुवनेश्वर में की जाएंगी।
पिछले महीने 30 तारीख को कांग्रेस छोडऩे की घोषणा करने वाले ओडिशा के आदिवासी नेता ने कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला इसलिए किया कि एक तो यह राष्ट्रीय दल है।