पलवल - हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने पलवल की जाट धर्मशाला में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर इनेलो की राज्य इकाई के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी मौजूद थे।
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के चुनाव में इनेलो पार्टी सिंबल पर चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो पूरी तैयारी के साथ चुनाव के लिए जुट जाएं। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि दोनों पार्टी भी इनेलो के सामने पार्टी सिंबल पर चुनाव लडक़र दिखायें।