मोगा - मोगा जिले के वाधनगर गांव में अकाली दल (अमृतसर) का एक कार्यकर्ता आज उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लोगों ने कथित रुप से उस पर गोलियां चलायीं। पुलिस ने बताया कि बेअंत सिंह को गंभीर स्थिति में लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार सिंह अपनी गांव की सडक़ पर टहल रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों ने उन पर गोलियां चलायीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि एक अन्य मोटरसाइकिल पर 2 और अज्ञात युवक हमलावरों की मदद के लिए मौजूद थे। पुलिस को संदेह है कि हमले के पीछे सिंह के परिवार और हमलावरों के बीच कुछ घरेलू विवाद कारण हो सकता है।