मुबंई - बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म उड़ता पंजाब में डाक्टर का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं । करीना कपूर इन दिनों अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही फिल्म उड़ता पंजाब में काम कर रही है। चर्चा है कि फिल्म में करीना कपूर डाक्टर का किरदार निभा रही है ।
फिल्म में करीना ड्रग एडिक्ट्स का इलाज करती नजर आएंगी । करीना ने इससे पूर्व 3 इडियट्स में डाक्टर किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था । कहा जा रहा है कि फिल्म में आलिया भट्ट एक बिहारी प्रवासी की भूमिका में है जो एक ड्रग एडिक्ट है ।