मुबंई - बालीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ब्रदर्स के लिए 17 किलोग्राम वजन कम किया है । अक्षय कुमार इन दिनों करण जौहर की फिल्म बॉक्सर में काम कर रहे है । फिल्म में बॉक्सर का किरदार निभाने के लिए अक्षय कुमार ने 17 किलो वजन कम किया है । अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म में मुझे सिद्धार्थ मल्होत्रा से लड़ते हुए दिखाया गया है।
इसलिए मुझे अपना वजन कम करना पड़ा। वहीं, सिद्धार्थ को अपना वजन बढ़ाना पड़ा। ऐसा इसलिए किया, ताकि फिल्म में होने वाली हम दोनों की फाइट का दर्शक मजा ले सके। हम दोनों की फाइट देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। उल्लेखनीय है कि करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म ब्रदर्स में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है । यह फिल्म 14 अगस्त को प्रदर्शित होगी ।