मुबंई - हेमा मालिनी और धर्मेंद्र नाना-नानी बन गए हैं। उनकी छोटी बेटी अहाना देओल ने एक बेटे को जन्म दिया है। हेमा मालिनी ने ट्विटर पर यह खुशखबरी दी है। साथ ही बधाई संदेशों के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया है। हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हां, अहाना ने बेटे को जन्म दिया है और हम सब बहुत खुश हैं। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
अहाना देओल की बड़ी बहन ऐशा देओल ने उनके लिए मार्च में गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था। अहाना देओल ओडिशी डांसर हैं। उन्होंने दो फरवरी 2014 को दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोहरा के साथ शादी की थी।