नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकसभा चुनाव में किए गए वादे को पूरा करते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 4300 हिंदू और सिख शरणार्थियों को एक साल के भीतर भारत की नागरिकता प्रदान कर दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस समय देश में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए करीब दो लाख हिंदू और सिख शरणार्थी रह रहे हैं। सरकार ने इन्हें नागिरकता प्रदान करने का शुरुआती कदम उठाते हुए पहली खेप में 4300 ऐसे शरणार्थियों को देश की नागरिकता दे दी है।