कोलकाता - आईआईटी खडग़पुर के हर विभाग में बीटेक में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्र ने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का लुभावना ऑफर ठुकरा दिया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र शिखर को माइक्रोसॉफ्ट से मोटे वेतन की नौकरी का प्रस्ताव मिला था। शिखर ने पीएचडी करने का फैसला किया है।