Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

International

हिमाचल प्रदेश में पुलिस के 21 अफसरों का हुआ ट्रांसफर

हिमाचल प्रदेश में पुलिस के 21 अफसरों का हुआ ट्रांसफर

शिमला - प्रदेश पुलिस विभाग में 21 पुलिस कर्मचारियों को तबदील किया गया है। विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक तबदील किए गए कर्मियों में पांच इंस्पेक्टर, आठ सब-इंस्पेक्टर और आठ एएसआई शामिल हैं। तबदील किए गए कर्मचारियों में इंस्पेक्टर संजीव कुमार को टीटीआर से मंडी, जगदीश चंद को मंडी से टीटीआर, अनिल कुमार को फोर्थ आईआरबी से कुल्लू, तेंजिन को कुल्लू से चतुर्थ आईआरबी और राम नरायण सिंह को प्रथम बटालियन जुन्गा से सोलन भेजा गया है।

ट्विटर पर आलिया के 50 लाख प्रशंसक

ट्विटर पर आलिया के 50 लाख प्रशंसक

मुबंई - बालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है। आलिया इसको लेकर काफी उत्साहित है। बालीवुड में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से पदार्पण करने वाली आलिया ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, अहा!!! 50 लाख प्रशंसक। आप सभी का शुक्रिया। आपने मुझे खुश कर दिया। 22 वर्षीय आलिया सोशल मीडिया पर अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी के बारे में चटपटी खबरें शेयर कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं

नहर में डूबने से युवक की मौत

नहर में डूबने से युवक की मौत

लुधियाना - भाई रंधीर सिंह नगर के निकट सिधवां कैनाल में आज एक और युवक के डूबे जाने से गत दस दिनों में यहां मरने वालों की संख्या छह हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नहर में नहाने गये युवक की पहचान बसंत कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कंवलजीत सिंह नामक एक कारोबारी की कोठी में घरेलू नौकर था। बसंत कुमार ने अपने सहयोगी सरोज कुमार से नहाने की इच्छा व्यक्त की। दोनों अभी नहर में घुसे ही थे कि बसंत कुमार का पांव फिसल गया और तेज पानी के बहाव उसे अपने साथ बहा कर ले गया।

फादर्स डे पर बॉलीवुड कलाकारों ने अपने ‘हीरो’ को याद किया

फादर्स डे पर बॉलीवुड कलाकारों ने अपने ‘हीरो’ को याद किया

मुंबई - मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और फिल्म निर्माता करन जौहर सहित अन्य ने ‘फादर्स डे’ के मौके पर ट्विटर पर अपने पहले हीरो को याद किया। अमिताभ ने ट्विटर पर अपनी, अपने पिता हरिवंश राय बच्चन, बेटे अभिषेक और पौत्री आराध्या की तस्वीरें साझा कीं। सलमान ने ट्विटर पर अपनी, अपने पिता सलीम और भाई सोहैल खान की बिना शर्ट पहने एक तस्वीर डाली। सलमान ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘मेरे पिता सबसे दमदार। सलीम खान (डुल्लू) उर्फ राजकुमार सलीम वास्तविक बजरंगी भाईजान, ‘हैप्पी फादर्स डे डैडी’।’ शाहरुख ने अपनी, अपने पिता, अपने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की तस्वीरों के एक कोलाज के साथ लिखा कि पिताओं को आपको यह बात समझाने के लिए बनाया गया है कि सबकुछ ठीक है, चाहे सबकुछ ठीक नहीं भी हो।

पीपली लाइव के सह-निर्देशक महमूद फारूकी रेप के आरोप में गिरफ्तार

पीपली लाइव के सह-निर्देशक महमूद फारूकी रेप के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली - फिल्म पीपली लाइव के सह निर्देशक महमूद फारूकी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर यहां अमेरिका में बसी भारतीय मूल की एक शोध छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोप है। कोलंबिया विश्वविद्यालय से शोध कर रही एक 30 वर्षीय छात्रा ने यहां न्यू डिफेंस कालोनी पुलिस थाने में महमूद के खिलाफ इस साल मार्च में उसका बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

बांग्लादेश ने दूसरे वनडे में भारत को 6 विकेट से हराया

बांग्लादेश ने दूसरे वनडे में भारत को 6 विकेट से हराया

मीरपुर -बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान ने लगातार दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेडक़र रविवार को यहां 43 रन देकर छह विकेट लिये जिससे बांग्लादेश ने बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस पद्वति से छह विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनायी। मैच के बीच में बारिश के व्यवधान के कारण यह मैच 47 ओवर का कर दिया गया लेकिन भारतीय टीम 45 ओवर में 200 रन पर सिमट गयी।

काला कच्छा गिरोह के 6 सदस्य काबू

काला कच्छा गिरोह के 6 सदस्य काबू

मोहाली - पुलिस ने काला कच्छा गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गये व्यक्तियों के नाम डांगी राम, सन्नी, गुरपाला, निधी, कुलदीप  और कृष्णु हैं। जानकारी अनुसार गुरपाला नामक व्यक्ति रोपड़ व मोहाली अदालत से भगोड़ा करार दिया हुआ है जबकि निधी नामक व्यक्ति शाहाबाद (हरियाणा) का भगोड़ा है। पुलिस पूछताछ में इन व्यक्तियों ने पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव मुल्लांपुर में एक फार्म हाउस पर हमला करके सोने-चांदी के गहने लूटने की वारदात को माना है।

आईआईटी मंडी में बाउंसरों व मजदूरों में भिड़त

आईआईटी मंडी में बाउंसरों व मजदूरों में भिड़त

मंडी - आईआईटी कमांद की शांत वादियों में आईआईटी में निर्माण करवा रहे ठेकेदार के कारिंदों द्वारा मजदूरों पर चलाई गई गोलियों के बाद हुई खूनी झड़प में 4 कथित बाउंसर मजदूर आपसी झगड़े में अपनी जान गंवा बैठे और 9 से ऊपर घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर मजदूर मौके पर भागते नहीं तो कई मजदूरों की भी मौत हो सकती थी। घायलों को जोनल चिकित्सालय मंडी में रैफर कर दिया था। उसके बाद से वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आईआईटी का निर्माणाधीन नॉर्थ परिसर पुलिस छावनी में बदल गया है।

कबूतरबाजी के नाम पर बाप-बेटे ने ठगे 6.35 लाख

कबूतरबाजी के नाम पर बाप-बेटे ने ठगे 6.35 लाख

जम्मू में कार नदी में जा गिरी, 3 मरे

जम्मू में कार नदी में जा गिरी, 3 मरे

मुंबई शराब त्रासदी में 94 मौतें, मुख्य आरोपी फरार

मुंबई शराब त्रासदी में 94 मौतें, मुख्य आरोपी फरार

सडक़ हादसे में पूर्व महिला हाकी टीम कप्तान का निधन

सडक़ हादसे में पूर्व महिला हाकी टीम कप्तान का निधन

12 साल की उम्र में बन गई योग शिक्षक

12 साल की उम्र में बन गई योग शिक्षक

ललित मोदी शाही परिवार के नाम पर घूमते थे विदेश

ललित मोदी शाही परिवार के नाम पर घूमते थे विदेश

भारत के तेज से योगमय हुआ विश्व

भारत के तेज से योगमय हुआ विश्व

आतंकवाद से मिलकर मुकाबला करेंगे भारत, तंजानिया

आतंकवाद से मिलकर मुकाबला करेंगे भारत, तंजानिया

मुंबई में जहरीली शराब से 53 की मौत

मुंबई में जहरीली शराब से 53 की मौत

आज हॉकी में सरदार सेना के सामने फ्रांस

आज हॉकी में सरदार सेना के सामने फ्रांस

भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी ताई की हत्या

भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी ताई की हत्या

अनमने ढंग से योग दिवस मनाएगी हिमाचल सरकार

अनमने ढंग से योग दिवस मनाएगी हिमाचल सरकार

ऑनर किलिंग की भेंट चढी युवती, पिता फरार

ऑनर किलिंग की भेंट चढी युवती, पिता फरार

वोल्वो की नई हैचबैक वी 40 लॉन्च

वोल्वो की नई हैचबैक वी 40 लॉन्च

मौलवी हत्याकांड में मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट

मौलवी हत्याकांड में मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट

भूमिहीनों किसानों को दी जायेगी नौतोड़ भूमि : वीरभद्र

भूमिहीनों किसानों को दी जायेगी नौतोड़ भूमि : वीरभद्र

गुरु नानक देव योग के आदर्श : रामदेव

गुरु नानक देव योग के आदर्श : रामदेव

Back Page 174
X