नई दिल्ली - वोल्वो ऑटो इंडिया ने अपनी लग्जरी हैचबैक वी40 का पूरी तरह से नया संस्करण बुधवार को पेश किया जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 27.7 लाख रूपए तक है। यह कार दो संस्करणों- वी40 काइनेटिक और वी40 आर-डिजाइन में उपलब्ध होगी।
काइनेटिक संस्करण 24.75 लाख रूपए में जबकि आर-डिजाइन 27.7 लाख रूपए में उपलब्ध होगी। वोल्वो ऑटो इंडिया के प्रबंध निदेशक टॉम वोन बोन्सडोर्फ ने कहा, वी40 एक ऐसे मॉडल का प्रतिनिधित्व करती है जो डिजाइन, खूबियों, प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा के मामले में उच्च कोटि की है। यह कार भारत में हमारी कारोबारी वृद्धि की रणनीति में नई जान डालेगी।