तंजानिया - तंजानिया के राष्ट्रपति जकाया एम. किकवेते और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को नयी दिल्ली में हुई शिखर बैठक में आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्यसमूह गठित करने पर सहमति बनी।
किकवेते भारत की चार दिन की यात्रा पर यहां आये हैं। इस मौके पर दोनों देशों के बीच हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग के एक करार पर दस्तखत भी किये गये। तंजानिया अफ्रीकी देश है और वहां 50 हजार भारतवंशी रहते हैं। मोदी ने कहा कि उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष का दोनों देशों का साझे इतिहास से जुड़ा एक भावनात्मक रिश्ता है। हिन्द महासागर की लहरों ने भारत एवं तंजानिया के सदियों पुराने संबंधों को 21वीं सदी में पहुंचाया है।