Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

अनमने ढंग से योग दिवस मनाएगी हिमाचल सरकार

Updated on Saturday, June 20, 2015 11:43 AM IST

शिमला - हिमाचल की कांग्रेस सरकार योग दिवस के आयोजन को लेकर ज्यादा जोश में नहीं है। हालांकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी इस आयोजन को सफल बनाने के मकसद से 21 जून को हिमाचल आ रहें हैं। लेकिन जहां तक राज्य सरकार का सवाल है वह इस मामले में सिर्फ औपचारिकता निभाती ही नजर आ रही है। योग दिवस वाले दिन हिमाचल के सरकारी स्कूल, कॉलेजों में कोई कार्यक्रम नहीं होगा।

लेकिन केंद्र सरकार के अधीन आने वाले केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के साथ-साथ एनसीसी और नेहरू युवा केंद्रों द्वारा योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार के स्तर पर केवल आयुर्वेद विभाग ने नेहरू युवक केंद्रों के साथ मिलकर योग दिवस मनाने के निर्देश जारी किए हैं। आयुष मंत्रालय की तरफ से आए दिशा निर्देशों के आधार पर राज्य के आयुर्वेद सचिव ने प्रधान सचिव शिक्षा और सभी जिला उपायुक्तों को इस सम्बंध में पत्र लिखे हैं। प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने सम्पर्क साधे जाने पर बताया कि विभागीय स्तर पर राज्य आयुर्वेद विभाग के अस्पतालों में भी योग दिवस मनाया जाएगा।

यहां यह जानना भी रूचिकर है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी शिमला के चौड़ा मैदान में होने वाले एक गैर सरकारी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। हालांकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी योग विभाग द्वारा योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है लेकिन केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम की जगह गैर सरकारी कार्यक्रम में योग करेंगी। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी पालमपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद शांता कुमार के कायाकल्प प्राकृतिक चिकित्सालय में आयोजित गैर सरकारी कार्यक्रम में ही उपस्थित रहेंगे। 

प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री किसी भी योग कार्यक्रम में कहीं नजर नही आएंगे। सरकारी स्तर पर लोप्रोफाईल ढंग से होने वाले योग कार्यक्रमों में विवादों में चल रहे सूर्य नमस्कार और ओम के उच्चारण को शामिल न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X